Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

Jharkhand Fish Farming Scheme: झारखंड में जनजातीय परिवारों को 90% सब्सिडी पर मिलेगा मछली पालन का लाभ

Jharkhand Fish Farming Scheme: झारखंड सरकार जनजातीय परिवारों की आय बढ़ाने के लिए नई पहल कर रही है. धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा.

सिर्फ 5 हजार रुपये में मिलेगा लाभ
योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को केवल 5 हजार रुपये का अंशदान देना होगा. इसके बाद सरकार 90 प्रतिशत तक सब्सिडी देगी.

दो तालाब, सोलर पंप और मछली का बीज
चयनित परिवारों को दो तालाब उपलब्ध कराए जाएंगे. साथ ही सोलर पंप और मछली का बीज भी दिया जाएगा. इससे परिवार आसानी से मछली पालन शुरू कर सकेंगे.



तकनीक और बाजार की भी मिलेगी जानकारी
लाभार्थियों को आधुनिक मछली पालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा. तालाब की देखभाल और उत्पादन बढ़ाने की तकनीक भी सिखाई जाएगी. सरकार किसानों को दूसरे राज्यों के बाजारों से भी जोड़ेगी, ताकि उन्हें बेहतर कीमत मिल सके. योजना का उद्देश्य मछली पालन को जनजातीय परिवारों के लिए स्थायी रोजगार और नियमित आय का साधन बनाना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !