Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

Jharkhand Revenue Loss: केंद्र के नए खनिज कानून से झारखंड को 13 हजार करोड़ का झटका, ओवरलोडिंग से भी 1500 करोड़ नुकसान का दावा

Jharkhand Revenue Loss: केंद्र सरकार के नए खनिज कानून के बाद झारखंड की आय पर बड़ा असर पड़ सकता है. राज्य सरकार का कहना है कि खनिज सेस से हर साल करीब 13 हजार करोड़ रुपये मिलते थे. अब इस राजस्व पर संकट खड़ा हो गया है.

अब सेस नहीं लगा सकेगा राज्य
सरकार के मुताबिक नए कानून के बाद झारखंड खनिजों पर नया सेस नहीं लगा पाएगा. पहले से लगाए गए सेस की वसूली भी नहीं हो सकेगी. इससे राज्य के खजाने पर सीधा असर पड़ने की आशंका है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था अधिकार
खनिज सेस को लेकर केंद्र और राज्यों के बीच लंबी कानूनी लड़ाई चली थी. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था. कोर्ट ने अपने फैसले में राज्यों को सेस लगाने का अधिकार दिया था. इसी फैसले के बाद झारखंड ने सेस की वसूली शुरू की थी.

ओवरलोडिंग से भी भारी नुकसान
राज्य सरकार ने कोयला ढुलाई में ओवरलोडिंग का मुद्दा भी उठाया है. खान विभाग ने चालानों और परिवहन रिकॉर्ड की जांच की. सरकार का दावा है कि ओवरलोडिंग से झारखंड को हर साल करीब 1500 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है.



खान विभाग ने परिवहन विभाग को कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा है. सरकार चाहती है कि ओवरलोडिंग करने वालों से नियम के अनुसार जुर्माना वसूला जाए. इससे राज्य को होने वाले राजस्व नुकसान की भरपाई हो सकेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !