Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

BJP New Team: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम घोषित, झारखंड और देश भर के प्रमुख नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी. नई टीम में संगठन और पार्टी के कई अहम पदों पर नए चेहरे शामिल किए गए हैं. वहीं, कुछ पुराने और अनुभवी नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है.

बीएल संतोष को मिली संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी
नई टीम में बीएल संतोष को एक बार फिर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा गया है. शिवप्रकाश और सौधन सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव बनाया गया है. वहीं राजेश मंगल को राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.

स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी
नितिन नवीन की नई टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव की भी वापसी हुई है. दोनों नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा विनोद तावड़े, सुनील बंसल, विप्लब कुमार देब, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है.

इन नेताओं को बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोषी, भारती प्रवीन पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराज, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है.

कई नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी
भाजपा की नई टीम में कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, डॉ. भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्याक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकेटेशन, मनोज तिग्गा और सिद्धार्थ शम्भू को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. इसके साथ ही डॉ. स्वदेश सिंह, मृगंका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को भी राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है. नई टीम में अनुभव और नए चेहरों का मिश्रण देखने को मिला है. पार्टी की ओर से संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए नई टीम को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !