Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

JPSC JSSC Student Protest: JPSC-JSSC विवाद पर सरकार और छात्रों के बीच वार्ता शुरू, 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल CM से मिलने रवाना

JPSC JSSC Student Protest: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच सरकार ने एक बार फिर वार्ता की पहल की है. सोमवार को 10 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल सरकार से बातचीत के लिए रवाना हुआ. प्रतिनिधिमंडल के साथ कानूनी सलाहकार अजीत कुमार भी मौजूद हैं. अजीत कुमार पहले भी JSSC से जुड़े मामलों में छात्रों की ओर से पैरवी कर चुके हैं.

सरकार से समाधान की उम्मीद
छात्रों ने कहा कि उन्हें सरकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा है. उनका कहना है कि उनकी सभी मांगें जायज हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सकारात्मक बयान के बाद छात्रों को आज की वार्ता से उम्मीद बढ़ी है.

युवाओं के हित में हो फैसला
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य के विकास में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका है. इसलिए सरकार को छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए.

इस्तीफे की मांग से किया इनकार
छात्र नेता राजेश प्रसाद ने साफ कहा कि आंदोलन का मकसद मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगना नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करती है, तो यही सबसे बड़ा कदम होगा.



छात्रों ने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक है. उन्हें उम्मीद है कि बातचीत से कोई ठोस समाधान निकलेगा और न्याय मिलेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !