Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

Nag Panchami Ujjain: उज्जैन के महाकाल मंदिर में नाग पंचमी पर भारी भीड़ से मची अफरा-तफरी, कई श्रद्धालु बेहोश

Nag Panchami Ujjain: उज्जैन में नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी पर महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ के दबाव में मंदिर परिसर के बाहर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए. इस दौरान कई महिलाएं, पुरुष और युवतियां बेहोश हो गईं. घायलों और बेहोश श्रद्धालुओं को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों के अनुसार सभी का इलाज चल रहा है और उनकी हालत सामान्य है.

नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
सुबह करीब 9 बजे हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले इलाके में भीड़ अचानक बढ़ गई. यहीं अफरा-तफरी मची और कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई. कुछ कांवड़ियों को भी हल्की चोटें आई हैं.

मंदिर समिति ने अफवाहों से बचने की अपील की
मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही अव्यवस्था की कई खबरें भ्रामक हैं. उन्होंने बताया कि नाग पंचमी, सावन सोमवार और महाकाल की सवारी एक ही दिन होने से रिकॉर्ड भीड़ रही. अब तक करीब 6.19 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. समिति ने लोगों से केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने और अफवाहें साझा नहीं करने की अपील की है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !