Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

Rahul Gandhi On Jharkhand Students: JPSC-JSSC आंदोलन पर राहुल गांधी की एंट्री, CM हेमंत सोरेन को पत्र लिख बोले:- “छात्रों से खुद करें सीधी बात”

Rahul Gandhi On Jharkhand Students: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. उन्होंने आंदोलन का समाधान बातचीत से निकालने की अपील की है. राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद छात्रों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करें.

छात्रों की मांगों को बताया जायज
पत्र में राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ देशभर के छात्र आवाज उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र का अधिकार है. कांग्रेस हमेशा छात्रों के इस अधिकार के साथ खड़ी है.

समिति बनाने के फैसले की सराहना
राहुल गांधी ने लिखा कि झारखंड सरकार ने छात्रों से बातचीत के लिए समिति बनाई है. उन्होंने इस पहल की सराहना की. साथ ही कहा कि कई मुद्दों पर सहमति बनने के बाद भी आंदोलन जारी है.
राहुल गांधी ने कहा कि कुछ छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री की सीधी पहल जरूरी है. उनके मुताबिक, आमने-सामने की बातचीत से छात्रों का भरोसा बढ़ेगा और समाधान का रास्ता निकलेगा.



युवाओं के साथ खड़े होने की अपील
पत्र के अंत में राहुल गांधी ने लिखा कि देश के युवा ही भारत का भविष्य हैं. इसलिए उनकी चिंताओं को सुनना और उनके साथ खड़ा होना सरकार की जिम्मेदारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !