Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Ranchi News: सावन की सोमवारी पर रांची के पहाड़ी मंदिर में विशेष तैयारियां, सुरक्षा बल तैनात और ट्रैफिक में बदलाव लागू

Ranchi News: सावन के महीने में सोमवारी का विशेष महत्व होता है. सोमवार को राजधानी के पहाड़ी मंदिर में हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे. राज्य के कई जिलों से भी बड़ी संख्या में शिवभक्त रांची आएंगे.

मंदिर में रहेगी विशेष व्यवस्था
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पहाड़ी मंदिर न्यास समिति ने खास इंतजाम किए हैं. महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी. दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रहेगी.

अपर बाजार के शनि मंदिर से बानो मंजिल रोड होते हुए पहाड़ी मंदिर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की एंट्री बंद रहेगी. रातू रोड दुर्गा मंदिर के सामने से भी नो-एंट्री लागू रहेगी. दिन में छोटे मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी.

स्वर्णरेखा से जल लेकर पहुंचेंगे श्रद्धालु
हजारों महिला-पुरुष नामकुम के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करेंगे. वहीं से जल भरकर पैदल पहाड़ी मंदिर तक यात्रा करेंगे. रास्ते भर “बोल बम” के जयघोष से माहौल भक्तिमय रहेगा.



रविवार रात से कई सामाजिक संस्थाएं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शिविर लगाएंगी. पानी, शरबत और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !