Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Jharkhand Rain Alert: झारखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Jharkhand Rain Alert: झारखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर अब पूरे राज्य में दिखने लगा है. मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है.

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?
राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी दर्ज की गई.
सबसे ज्यादा 69.5 मिमी बारिश गुमला के बिशुनपुर में हुई. सबसे अधिक तापमान 33.1 डिग्री बहरागोड़ा और पाकुड़ में दर्ज हुआ. सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री लातेहार में रहा.

क्यों बदला मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है. इसके साथ साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है. इसी वजह से झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बादल और लगातार बारिश का दौर बना रहेगा.

17 अगस्त को सबसे ज्यादा अलर्ट
पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है. रांची और खूंटी में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है. कई मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है.

18 अगस्त को इन जिलों में ज्यादा खतरा
पलामू, लातेहार और चतरा में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. हजारीबाग और आसपास के इलाकों में भी तेज बारिश हो सकती है.



19 और 20 अगस्त
आसमान में बादल छाए रहेंगे. राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी.

रांची में 17 और 18 अगस्त को मध्यम बारिश की संभावना है. इन दिनों अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री और न्यूनतम 22 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. 19 और 20 अगस्त को भी रांची में रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !