Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Chaibasa News: राणी सती मंदिर में दानपेटी चोरी का 24 घंटे में खुलासा, CCTV से पकड़ा गया शातिर चोर

Chaibasa News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. सदर थाना क्षेत्र के आमला टोली स्थित सुप्रसिद्ध श्री श्री राणी सती मंदिर में हुई दानपेटी चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शातिर चोर को दबोचकर उसके पास से चोरी की गई नकदी भी बरामद कर ली है.


ताला तोड़कर उड़ाई थी दानपेटी
यह पूरी घटना 14 अगस्त 2026 की रात की है. बेखौफ चोर ने मंदिर का ताला तोड़कर भीतर रखी दानपेटी पर हाथ साफ कर दिया था. मामले को लेकर मंदिर परिसर में ही रहने वाले भोपाल (मध्य प्रदेश) निवासी संदीप तिवारी ने सदर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. मंदिर प्रबंधन ने दानपेटी में करीब 10 से 15 हजार रुपये की नकदी होने की आशंका जताई थी.

SP के निर्देश पर बनी SIT, CCTV से मिला सुराग
धार्मिक स्थल पर हुई चोरी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) अमित रेणु ने तुरंत एक विशेष जांच टीम का गठन किया. सदर एसडीपीओ बाहमन टुटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान सोमा अंगारिया उर्फ राहुल अंगारिया (20 वर्ष) के रूप में हुई, जो मूल रूप से मनोहरपुर का रहने वाला है और फिलहाल चाईबासा के मेरी टोला में किराए पर रह रहा था.

नकद, चोरी की दानपेटी और औजार बरामद
तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना की मदद से पुलिस ने 15 अगस्त को छापेमारी कर आरोपी सोमा अंगारिया को धर दबोचा. कड़ाई से की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 11,730 रुपये नकद (नोट व सिक्के), चोरी हुई दानपेटी, वारदात में इस्तेमाल लोहे का सब्बल और एक मोबाइल फोन जब्त कर लिया.

कई थानों में दर्ज है पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपी कोई नौसिखिया नहीं, बल्कि पुराना शातिर अपराधी है. आरोपी सोमा अंगारिया के खिलाफ चक्रधरपुर, गोईलकेरा, मनोहरपुर और सदर थाने में चोरी व नकबजनी के कई मामले पहले से दर्ज हैं. सदर थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !