Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

GATE 2027 Application: GATE 2027 के आवेदन शेड्यूल में बदलाव, IIT मद्रास 27 अगस्त से शुरू करेगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

GATE 2027 Application: GATE 2027 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट आई है. आईआईटी मद्रास ने आवेदन शुरू होने की तारीख बदल दी है. अब ऑनलाइन आवेदन 27 अगस्त 2026 से शुरू होंगे. पहले यह प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होनी थी.

नियमित शुल्क के साथ आवेदन 27 सितंबर 2026 तक किया जा सकेगा. विलंब शुल्क के साथ फॉर्म 5 अक्टूबर 2026 तक भरे जा सकेंगे. आवेदन में सुधार का मौका 14 से 21 अक्टूबर 2026 तक मिलेगा.

फरवरी में होगी परीक्षा
GATE 2027 का आयोजन फरवरी 2027 में होगा. परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी.

इस बार Robotics and Automation को नया परीक्षा विषय बनाया गया है. कुछ विषयों के सिलेबस और पेपर कॉम्बिनेशन में भी बदलाव किए गए हैं.

डिजिलॉकर होगा जरूरी
भारतीय अभ्यर्थियों के लिए सत्यापित डिजिलॉकर अकाउंट जरूरी रहेगा. इसलिए आवेदन से पहले अपने दस्तावेज और डिजिलॉकर प्रोफाइल अपडेट रखने की सलाह दी गई है.



GATE स्कोर का फायदा
GATE स्कोर के जरिए IIT, NIT और अन्य संस्थानों में M.Tech और रिसर्च कोर्स में प्रवेश मिलता है. कई सरकारी कंपनियां भी भर्ती में GATE स्कोर को मान्यता देती हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !