Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो छोटा पुल पर सड़क के गड्ढे ने ली 18 साल के युवक की जान, कार की टक्कर से मौत

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के छोटा पुल के पास सड़क पर बने गड्ढे की वजह से शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे में 18 वर्षीय बाइक सवार आयुष कुमार की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया.

दूध पहुंचाने जा रहा था आयुष
आयुष भुइयांडीह बाबूडीह बस्ती का रहने वाला था. वह दूध सप्लाई का काम करता था. शनिवार शाम करीब पांच बजे वह बाइक से दूध देने निकला था. छोटा पुल के पास सड़क के गड्ढे में बाइक असंतुलित हो गई. इसी दौरान पीछे से आ रही कार की चपेट में वह आ गया.

अस्पताल में तोड़ा दम
स्थानीय लोगों ने घायल आयुष को तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. गंभीर हालत को देखते हुए उसे टीएमएच रेफर किया गया. टीएमएच में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों के मुताबिक, आयुष परिवार का बड़ा बेटा था. उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया.

सड़क की बदहाली पर उठे सवाल
आयुष के चाचा रंजीत ने आरोप लगाया कि छोटा पुल की सड़क पर लंबे समय से बड़े-बड़े गड्ढे हैं. इसी वजह से यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं. स्थानीय लोगों ने भी सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है.



घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. फरार कार चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !