Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Jharkhand News: साहिबगंज में जमीन विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

Jharkhand News: साहिबगंज के राजमहल थाना क्षेत्र के जयरामडांगा गांव में जमीन विवाद के दौरान हुई मारपीट और 70 वर्षीय रूदल यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने फरार चल रहे नामजद मुख्य आरोपी हरिकिशोर यादव को गिरफ्तार कर लिया है.


हाटपाड़ा बाजार से पकड़ा गया आरोपी

राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 14 अगस्त को हाटपाड़ा बाजार से हरिकिशोर यादव को पकड़ा. पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल फरसा और लाठी बरामद की गई.


जमीन विवाद में हुई थी मारपीट

पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को जयरामडांगा गांव में जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हुआ था. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. घटना में कई लोग घायल हुए थे. इसी दौरान 70 वर्षीय रूदल यादव की मौत हो गई थी.


आरोपी को भेजा गया जेल

मामले में मृतक के बेटे रामदेव यादव के बयान पर राजमहल थाना में कांड संख्या 212/2026 दर्ज की गई थी. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी. गिरफ्तारी के बाद जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी कर 15 अगस्त को हरिकिशोर यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !