Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Bokaro News: मामूली विवाद में 60 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या,आरोपी बेटा गिरफ्तार

Bokaro News: बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. मामूली विवाद के बाद एक बेटे पर अपनी 60 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.


विवाद के बाद मां पर किया हमला


जानकारी के अनुसार, बीती रात उर्मिला देवी (60) और उनके 48 वर्षीय बेटे राजू कुमार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद राजू कुमार ने अपनी मां के साथ लाठी-डंडे और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी. हमले में उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं.

घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर 12 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, आरोपी बेटे राजू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले में हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा है. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !