Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Jharkhand News: झारखंड में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 148.03 करोड़ रुपये मंजूर

Jharkhand News: झारखंड में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी और दूसरी आयुष चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ने 148.03 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. यह राशि राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत वर्ष 2026-27 में खर्च की जाएगी. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है.

केंद्र और राज्य मिलकर देंगे पैसा 
कुल बजट 148.03 करोड़ रुपये का है. इसमें केंद्र सरकार 96 करोड़ रुपये देगी.
राज्य सरकार 52.03 करोड़ रुपये खर्च करेगी. योजना में केंद्र की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत और राज्य की 40 प्रतिशत रहेगी.

इस राशि से आयुष अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा. दवाओं, इलाज और दूसरी जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी खर्च होगा. सरकार का लक्ष्य लोगों तक बेहतर आयुष चिकित्सा पहुंचाना है.

नई व्यवस्था से जारी होगी राशि
योजना की रकम SNA SPARSH प्रणाली के जरिए जारी की जाएगी. जरूरत के अनुसार पैसा सीधे संबंधित इकाइयों तक पहुंचाया जाएगा. इसके लिए RBI और ई-कुबेर व्यवस्था का उपयोग होगा.

अधिकारियों की तय हुई जिम्मेदारी
राज्य स्तर पर उप निदेशक यूनानी योजना की निगरानी करेंगे. जिला स्तर पर जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी राशि खर्च करेंगे. पूरे बजट की निगरानी स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के जिम्मे रहेगी.



खर्च पर रहेगी कड़ी नजर
सरकार ने सभी अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ राशि खर्च करने का निर्देश दिया है. उपयोगिता प्रमाण-पत्र समय पर भारत सरकार, महालेखाकार और स्वास्थ्य विभाग को भेजना होगा. योजना के खर्च का ऑडिट भी किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !