Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-15

JPSC-JSSC Controversy: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, 18 अगस्त तक का अल्टीमेटम; 20 को CM आवास का करेंगे घेराव

JPSC-JSSC Controversy: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का गुस्सा एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। JPSC और JSSC की परीक्षाओं में पारदर्शिता और समय पर भर्ती की मांग को लेकर छात्रों ने आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है।

18 अगस्त तक सरकार को दिया समय
JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने सरकार के सामने अपनी मांगें रखी हैं। मंच का कहना है कि परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक और रिजल्ट में देरी से छात्रों को परेशानी हो रही है। सरकार से इन मामलों में जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की गई है।

20 अगस्त को रांची में बड़ा प्रदर्शन
मंच ने सरकार को 18 अगस्त तक का समय दिया है। छात्रों का कहना है कि अगर तब तक उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो 20 अगस्त को हजारों छात्र रांची पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

24 जिलों में होगा विरोध प्रदर्शन
आंदोलन को राज्यभर में पहुंचाने की तैयारी है। मंच के अनुसार झारखंड के सभी 24 जिलों में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। छात्रों की मांग है कि JPSC और JSSC की कार्यप्रणाली में सुधार हो और भर्ती परीक्षाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कराया जाए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !