Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-15

Jamshedpur Flood Alert: चांडिल डैम का जलस्तर खतरे के निशान के पार, सभी 13 रेडियल गेट खुले; जमशेदपुर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

Jamshedpur Flood Alert: लगातार हो रही बारिश से चांडिल डैम पूरी तरह भर गया है. जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद शनिवार शाम डैम के सभी 13 रेडियल गेट खोल दिए गए.


डैम से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद जमशेदपुर, जुगसलाई और नदी किनारे बसे इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है.


शनिवार शाम करीब चार बजे चार और रेडियल गेट डेढ़-डेढ़ मीटर तक खोले गए. इससे पहले नौ गेट पहले से खुले हुए थे.

डैम प्रबंधन ने एक स्लुइस गेट 1.30 मीटर और मुख्य नहर का गेट 95 सेंटीमीटर तक भी खोल दिया है.

अधिकारियों का कहना है कि यह कदम डैम का जलस्तर नियंत्रित करने और ईचागढ़ क्षेत्र के विस्थापित गांवों को डूबने से बचाने के लिए उठाया गया है.

हालांकि पानी छोड़े जाने से सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है.

प्रशासन ने जमशेदपुर, जुगसलाई और पश्चिम बंगाल के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि गेट तीन मीटर से अधिक खोले गए तो बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है. इसलिए जलस्तर पर हर पल निगरानी रखी जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !