Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-14

Ranchi Tiranga Yatra: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज, स्वतंत्रता दिवस पर रांची की सड़कों पर निकलेगी “तिरंगा यात्रा”

Ranchi Tiranga Yatra: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन अब नए चरण में पहुंच गया है. स्वतंत्रता दिवस पर आंदोलनकारी छात्र तिरंगा यात्रा निकालेंगे. आज आंदोलन का 22वां दिन है. आयोजकों का कहना है कि यह यात्रा युवाओं की आवाज और निष्पक्ष भर्ती की मांग को जनता तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही है.

सुबह 10 बजे होगी शुरुआत
तिरंगा यात्रा सुबह 10 बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से निकलेगी. इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी, छात्र और उनके समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है. यात्रा को शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से निकालने की तैयारी की गई है.



इन रास्तों से गुजरेगी यात्रा
यात्रा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होगी. इसके बाद कचहरी चौक, न्यूक्लियस मॉल, लालपुर चौक, प्लाजा चौक, फिरायालाल चौक और शहीद चौक से होते हुए फिर स्टेडियम लौटेगी. आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने अधिक से अधिक लोगों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है. उनका कहना है कि यह यात्रा सिर्फ आंदोलन नहीं, बल्कि पारदर्शी भर्ती और युवाओं के भविष्य की लड़ाई का प्रतीक है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !