Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-14

Delhi Bomb Threat: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले दिल्ली हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Delhi Bomb Threat: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट समेत छह सरकारी और सार्वजनिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं. धमकी मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और स्निफर डॉग्स की टीमों ने सभी जगहों पर जांच शुरू कर दी.

इन जगहों को मिली धमकी
बम की धमकी दिल्ली हाई कोर्ट, जामनगर हाउस, झंडेवालान फ्लैटेड बिल्डिंग, साकेत स्थित डीएम कार्यालय, आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और दिल्ली कैंट के एसडीएम कार्यालय को मिली है.

ईमेल में लिखा था 2:11 बजे होगा धमाका
दिल्ली हाई कोर्ट को यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई. ईमेल में दावा किया गया कि दोपहर 2:11 बजे कोर्ट परिसर में विस्फोट होगा. इसके बाद कोर्ट प्रशासन ने तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचना दी और पूरे परिसर की तलाशी शुरू कराई.

दिल्ली हाई कोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. बम स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स पूरे परिसर की जांच कर रहे हैं. दिल्ली फायर सर्विस ने भी पुष्टि की है कि सभी छह स्थानों पर जांच की गई, लेकिन अब तक कहीं से कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है.



पूरे दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा बढ़ाई गई
स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए दिल्ली और एनसीआर में पुलिस लगातार सघन जांच अभियान चला रही है. मेट्रो स्टेशन, एयरपोर्ट, बाजार, मॉल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, सामान या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस को दें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !