Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-14

Seraikela News: कांड्रा में घर पर गिरा विशाल पेड़, परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित, छत और दीवारें क्षतिग्रस्त

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड की कांड्रा पंचायत में देर रात बड़ा हादसा टल गया. रात करीब एक बजे एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर स्थानीय निवासी रंजीत सिंह के मकान पर जा गिरा. हादसे में घर की दीवार और छत पर लगी एस्बेस्टस की चादरों को काफी नुकसान पहुंचा है.

घर में मौजूद था पूरा परिवार
पेड़ गिरने के समय रंजीत सिंह के परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे. अचानक हुए हादसे से परिवार में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, राहत की बात यह रही कि पेड़ की चपेट में आने के बावजूद परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं लगी. सभी लोग सुरक्षित हैं. वहीं, मकान को हुए नुकसान के कारण परिवार के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है.

सूचना पर मौके पर पहुंचीं मुखिया
घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. कांड्रा पंचायत की मुखिया शंकरी सिंह को भी हादसे की सूचना दी गई. इसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया.



प्रशासन से सहायता और मुआवजे की मांग
मुखिया शंकरी सिंह ने अंचल प्रशासन से मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है. उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर पर मिलने वाली सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने का आग्रह किया. परिवार को उम्मीद है कि प्रशासन की ओर से जल्द मदद मिलने पर क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत कराई जा सकेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !