Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification
✖

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-14

Jamshedpur Flood News: जमशेदपुर में खतरे के निशान के पार सुवर्णरेखा और खरकई, तटीय इलाकों के घरों में घुसा पानी, देखें VIDEO

Jamshedpur Flood News: जमशेदपुर में लगातार हो रही बारिश ने शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. सुवर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. इससे नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.



इन इलाकों में घरों तक पहुंचा पानी

बढ़ते जलस्तर का असर कई बस्तियों में दिखाई देने लगा है. बागबेड़ा, नया बस्ती, कदमा, सोनारी और मानगो के निचले इलाकों में पानी घरों तक पहुंच गया है.

लोग अपने सामान को सुरक्षित जगह पर रखने में जुटे हैं. कई परिवारों में पानी बढ़ने को लेकर चिंता बनी हुई है.



डैम के फाटक खुलने से बढ़ा जलस्तर
लगातार बारिश के साथ कई डैम के फाटक खोले जाने से दोनों नदियों का पानी अचानक बढ़ गया है. सुवर्णरेखा और खरकई खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.



प्रशासन ने लोगों से की अपील
प्रशासन लगातार नदी के जलस्तर पर नजर रखे हुए है. संवेदनशील इलाकों के लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.

जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी भी की जा रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !