Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-13

Jamshedpur News: अमेरिका से आए पति-पत्नी का विवाद पहुंचा कदमा थाना, बिना बताए बेटे को जमशेदपुर लाने पर मचा हंगामा

Jamshedpur News: जमशेदपुर में अमेरिका से आए एक दंपती का पारिवारिक विवाद अब कदमा थाना तक पहुंच गया है. मामला करीब साढ़े तीन साल के बच्चे विष्णु प्रसाद को लेकर है. फिलहाल गाजियाबाद और जमशेदपुर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.


ह्यूस्टन से भारत आया था परिवार

जानकारी के अनुसार, आनंद प्रसाद अपनी पत्नी और बेटे विष्णु के साथ अमेरिका के ह्यूस्टन से भारत आए थे. दिल्ली पहुंचने के बाद तीनों गाजियाबाद स्थित पत्नी के मायके में ठहरे.

बताया जा रहा है कि आनंद प्रसाद ने पत्नी से कदमा स्थित अपने घर चलने और बेटे को दादा-दादी से मिलाने की इच्छा जताई थी. हालांकि, इस बात पर दोनों के बीच सहमति नहीं बन सकी.

बेटे को लेकर पहुंच गए जमशेदपुर
कुछ दिन बाद परिवार घूमने के लिए बाहर गया और फिर गाजियाबाद लौट आया. इसी बीच आनंद प्रसाद अपने बेटे विष्णु को लेकर गाजियाबाद से जमशेदपुर रवाना हो गए.

11 अगस्त को वह बेटे के साथ कदमा स्थित अपने घर पहुंच गए.

पहले ही पुलिस अधिकारियों को भेजा था पत्र
बताया जा रहा है कि जमशेदपुर आने से पहले आनंद प्रसाद ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर, डीसीपी, एसीपी और संबंधित थाना प्रभारी को डाक के जरिए पत्र भेजा था. इसमें उन्होंने बेटे को दादा-दादी से मिलाने के लिए जमशेदपुर ले जाने की जानकारी दी थी.

गाजियाबाद से पहुंची पुलिस टीम
दूसरी ओर, बच्चे की मां की ओर से गाजियाबाद पुलिस में विष्णु के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर जमशेदपुर में तलाश शुरू की.

गाजियाबाद पुलिस ने साकची के एक होटल से आनंद प्रसाद और बच्चे का पता लगाया. इसके बाद मामला कदमा थाना पुलिस के पास पहुंच गया.

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है. अभी तक किसी भी पक्ष के दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !