Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-13

Jamshedpur News: NH-33 पिपला पुल के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, युवती समेत दो की मौत और दो गंभीर रुप से घायल

Jamshedpur News: जमशेदपुर के MGM थाना क्षेत्र के NH-33 स्थित पिपला पुल के पास गुरुवार तड़के करीब 4 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना जोरदार था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना में कार सवार युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए है.


हादसे में दो की मौत

मृतकों में चाईबासा के जामदा निवासी 22 वर्षीय डिम्पी चातोंबा की पहचान हुई है. वहीं, दूसरे मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है. हादसे में गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी गुरुदेव सिंह उर्फ राहुल और चाईबासा के जटेंया निवासी सुनीता तुबिद घायल हुए हैं.


पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

घटना के समय MGM थाना पुलिस इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार सभी लोगों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया.


दोनों घायलों की हालत गंभीर

गंभीर रूप से घायल गुरुदेव सिंह को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया, जबकि सुनीता तुबिद को टीएमएच भेजा गया है. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार घायल फिलहाल घटना के बारे में कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं.


दूसरे मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

एमजीएम थाना प्रभारी सचिन दास ने बताया कि हादसे के बाद सभी घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया गया. घायल के बयान नहीं मिल पाने के कारण दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस दुर्घटना के कारणों और कार की रफ्तार समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !