Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-13

Latehar News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC संदीप कुमार और SP कुमार गौरव ने किया परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास

Latehar News: जिला खेल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. इसी सिलसिले में 13 अगस्त को उपायुक्त संदीप कुमार और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मिलकर झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान और परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया. परेड में शामिल सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए सार्जेंट मेजर और सार्जेंट ने नेतृत्व किया. अधिकारियों ने प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और उनका उत्साहवर्धन किया.


व्यवस्थाओं का जायजा

उपायुक्त संदीप कुमार ने मुख्य समारोह स्थल का जायजा लिया और मैदान की सजावट, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पेयजल की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली. उन्होंने अग्निशमन व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी निर्देश दिए.

उपायुक्त संदीप कुमार ने लोगों से अपील की कि वे देशभक्ति की भावना के साथ शांतिपूर्ण तरीके से राष्ट्रीय पर्व मनाएं और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें.

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने परेड समेत अन्य तैयारियों की समीक्षा की और सभी प्लाटून को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. प्रशासन की ओर से समारोह को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने की तैयारी पूरी की जा रही है.


सुबह 9:05 बजे होगा झंडोत्तोलन

15 अगस्त को सुबह 9:05 बजे जिला खेल स्टेडियम में झंडोत्तोलन किया जाएगा. समारोह को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, जिला खेल पदाधिकारी अभिनेष कुमार त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !