Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Ranchi News: छात्र आंदोलन के समर्थन में रघुवर दास बोले:- 7 दिनों में मांगें पूरी न हुई तो अनिश्चितकालीन अनशन

Ranchi News: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आंदोलनकारी छात्रों से मिलने पहुंचे और उनकी मांगों का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर बिना देर किए ठोस कार्रवाई की जाए।

7 दिन का दिया अल्टीमेटम
छात्रों की मांग है कि राज्य सरकार उनकी बात सुने। रघुवर दास ने कहा कि अगर 7 दिन के अंदर कुछ नहीं हुआ तो वो अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार और छात्रों के बीच बातचीत होनी चाहिए।

परीक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
रघुवर दास ने आरोप लगाया कि पिछले छह साल में हुई परीक्षाओं में गड़बड़ी हुई है। उनका कहना है कि छात्रों के भविष्य पर इसका गंभीर असर हुआ है। अभी तक सरकार के पक्ष का खुलासा नहीं हुआ है।

उन्होंने अधिकारियों को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सरकार बदलती रहती है। इसलिए अधिकारी अपनी जिम्मेदारी के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि उन्हें नियमों के हिसाब से काम करना चाहिए।

रघुवर दास ने कहा कि छात्रों की मांगें गलत नहीं हैं। उनके आंदोलन को ठीक ढंग से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों का हल सबसे पहले होना चाहिए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !