Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Jamshedpur News: 15 अगस्त को सुबह 6 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद, नो-एंट्री का आदेश जारी

Jamshedpur News: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जमशेदपुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक यातायात कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार 15 अगस्त 2026 को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

बसों को प्रतिबंध से रखा गया बाहर
जारी आदेश के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस के दिन निर्धारित समय के दौरान जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि, बसों को इस प्रतिबंध से अलग रखा गया है। यह व्यवस्था स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों और शहर में यातायात के संभावित दबाव को देखते हुए लागू की गई है।

कई अधिकारियों को भेजी गई आदेश की प्रति
इस संबंध में ज्ञापांक 675/यातायात, दिनांक 12 अगस्त 2026 के माध्यम से आदेश की प्रतियां संबंधित अधिकारियों और विभागों को भेजी गई हैं। इनमें पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी (धालभूम), सभी पुलिस उपाधीक्षक, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं।

सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई का निर्देश
आदेश की प्रति जमशेदपुर शहरी क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों, यातायात थाना प्रभारियों और संबंधित पर्यवेक्षकों को भी भेजी गई है। संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन शहर में आने-जाने वाले लोगों से भी यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !