Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Hazaribagh News : हजारीबाग DC के नाम-फोटो से फर्जी WhatsApp ID, प्रशासन ने किया अलर्ट

Hazaribagh News : साइबर ठगों ने हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी WhatsApp ID बनाई है। इस फर्जी नंबर से जिले के अधिकारियों और अन्य लोगों से संपर्क किए जाने की जानकारी सामने आई है।


जिला प्रशासन के अनुसार, +66 646958113 नंबर पर हजारीबाग DC की फोटो लगाकर लोगों को संदेश भेजे जा रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस नंबर का उपायुक्त या जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है। इसे साइबर ठगी की साजिश बताया गया है।


DC के नाम पर पैसे मांगने वालों से रहें सावधान

जिला प्रशासन ने मामले की जानकारी हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक को दे दी है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से अपील की है कि उक्त नंबर या किसी अन्य संदिग्ध नंबर से आने वाले मैसेज, कॉल या धनराशि की मांग पर भरोसा न करें।

संदिग्ध नंबर की तुरंत दें सूचना

प्रशासन ने लोगों से कहा है कि यदि इस तरह का कोई संदिग्ध संदेश या कॉल प्राप्त होता है, तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या साइबर पुलिस को दें। किसी भी परिस्थिति में बिना सत्यापन के पैसे ट्रांसफर न करें और निजी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !