Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Garhwa Youth Death: अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत की क्रेन से मिला गढ़वा के 22 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Garhwa Youth Death: रोजगार की तलाश में गुजरात पहुंचे झारखंड के गढ़वा निवासी 22 वर्षीय प्रीतम सिंह की अहमदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बुधवार को एसजी हाईवे पर निरमा यूनिवर्सिटी के पास 32 मंजिला निर्माणाधीन इमारत की क्रेन से उनका शव लटका मिला. प्रीतम इसी निर्माण स्थल पर क्रेन ऑपरेटर के रूप में काम करते थे, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.


32वीं मंजिल पर लटका मिला शव, पुलिस टीम आगे की जांच में जुटी 

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह निर्माण स्थल पर पहुंचे मजदूरों और आसपास मौजूद लोगों ने 32वीं मंजिल की क्रेन से शव लटका देखा. इतनी ऊंचाई पर शव मिलने से मौके पर अफरा तफरी मच गई. लोगों ने तत्काल सोला थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारने की कार्रवाई शुरू की.

 शव को नीचे लाना को पुलिस को काफी मस्कत हुई, देर रात घटना होने की आशंका जताई जा रही 
इमारत की ऊंचाई अधिक होने के कारण शव को नीचे लाने में पुलिस और राहतकर्मियों को काफी परेशानी हुई. काफी मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा गया. पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि घटना मंगलवार देर रात हुई होगी. रात में अंधेरा होने के कारण किसी को जानकारी नहीं मिली और सुबह मजदूरों के पहुंचने के बाद मामले का पता चला.

 पुलिस के कहना है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज हालांकि प्रथम दृष्टि से मामला आत्महत्या के माना जा रहा
सोला थाना पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी. पुलिस निर्माण स्थल पर काम करने वाले प्रीतम के साथियों और उनके करीबियों से पूछताछ कर रही है. घटना की जानकारी गढ़वा स्थित उनके घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !