Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Gumla Accident News: गुमला में सड़क हादसा, एक माह के बच्चे और पत्नी से मिलने ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

Gumla: गुमला में उर्मी बाईपास चौक के पास हुए सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक सूरज उरांव की जान चली गई. सूरज अपनी पत्नी और एक माह के बच्चे से मिलने सिसई के पंडरानी गांव स्थित ससुराल जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया.

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
सूरज गुमला सदर थाना क्षेत्र के वृंदा पंचायत का रहने वाला था. हादसे की जानकारी मिलने के बाद पंचायत की मुखिया सत्यवती देवी मौके पर पहुंचीं और उर्मी चेकपोस्ट प्रभारी अंपा हेंब्रम को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सूरज को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल ले गई. अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटनास्थल पर नहीं मिली बाइक या साइकिल
मामले की जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से सूरज की बाइक या साइकिल नहीं मिली. हालांकि, उसकी जेब से बाइक की चाबी बरामद हुई है. ऐसे में वह किस वाहन से वहां पहुंचा था, इसे लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है. फरार ट्रक चालक और हादसे में शामिल वाहन की पहचान के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !