Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Gumla News: गुमला के चैनपुर, डुमरी और जारी प्रखंड के 15 गांवों को बड़ी सौगात, 19.84 करोड़ की सड़क योजना को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

Gumla News: गुमला जिले के ग्रामीण इलाकों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है. पथ निर्माण विभाग ने कुरुमगढ़-उरूवाडीह-गुमला ग्राम लिंक रोड के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण कार्य के लिए 19.84 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है. इस परियोजना को विभाग द्वारा 4 अगस्त 2026 को स्वीकृति प्रदान की गई.


28.09 किमी लंबी सड़क का सुधार होगा

इस योजना के तहत लगभग 28.09 किलोमीटर लंबी सड़क का सुधार किया जाएगा. सड़क की खराब सतह को ठीक करके इसे मजबूत बनाया जाएगा. यह रास्ता कुरुमगढ़ से शुरू होकर उरूवाडीह और शहीद नयमन कुजूर गांव से गुजरता हुआ परसा में गुमला-बांसडीह-कांसीर पथ से जुड़ेगा.


15 गांवों को मिलेगा फायदा

सड़क के सुधार होने से चैनपुर, डुमरी और जारी प्रखंड के दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवागमन में आसानी होगी. लगभग 15 गांवों का गुमला जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क हो जाएगा. इन क्षेत्रों में कई जनजातीय परिवार रहते हैं, जिनके लिए बेहतर सड़क सुविधा रोजमर्रा के जीवन में महत्वपूर्ण रहेगी.


दो साल में पूरा होगा काम

सरकार ने इस सड़क के सुधार के काम को दो वित्तीय वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा है. 2026-27 में इस योजना के करीब 80 फीसदी काम पूरा कर लिया जाएगा, जिसके लिए 1587.39 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. 2027-28 में बाकी 20 फीसदी काम होगा जिसके लिए 396.85 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है.


हर महीने काम की समीक्षा होगी

सड़क निर्माण की जिम्मेदारी गुमला पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के पास है. इस योजना की प्रगति की नियमित निगरानी के लिए हर महीने एक समीक्षा की जाएगी. मुख्य अभियंता निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण करके विभाग को रिपोर्ट देंगे.

इस योजना को जनजातीय क्षेत्र उपयोजना के तहत मंजूरी मिली है. सड़क के सुधार होने से ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय तक पहुंच सुगम हो जाएगी. साथ ही लोगों के आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !