Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Jamshedpur News: एमजीएम थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, टाटा मोटर्स कर्मी की मौत, 3 युवक घायल

Jamshedpur: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. दुर्घटना निर्मल चौक से ताता पत्थर के बीच रात करीब 11:30 बजे से मध्यरात्रि के आसपास हुई, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई.

ड्यूटी से लौट रहे युवक की चली गई जान
मृतक की पहचान धनिया निवासी राकेश महतो के रूप में हुई है. बताया गया कि राकेश टाटा मोटर्स में ठेका कर्मी था और ड्यूटी खत्म करने के बाद ग्लैमर बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से भिड़ गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि राकेश समेत दूसरी बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए.

दूसरी बाइक पर सवार थे तीन युवक
जानकारी के मुताबिक, दूसरी मोटरसाइकिल बिना नंबर की स्प्लेंडर थी, जिस पर तीन युवक सवार थे. तीनों को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के तिलामुड़ा गांव का रहने वाला बताया गया है. घायलों की पहचान समीर माझी (17), समीर कालिंदी (20) और बिरसा माझी (18) के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलों की रफ्तार काफी तेज थी. हालांकि हादसे की वास्तविक वजह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल भेजा गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद राकेश महतो को मृत घोषित कर दिया. वहीं, तीनों घायल युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. राकेश अपने परिवार का इकलौता बेटा था. उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया और घर का माहौल गमगीन हो गया.

हादसों को लेकर ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्मल चौक-ताता पत्थर के आसपास का इलाका पहले भी सड़क दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील रहा है. ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कुछ समय में यहां करीब 8 से 10 हादसे हो चुके हैं. लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने, ट्रैफिक संकेतक लगाने और यातायात नियंत्रण के इंतजाम मजबूत करने की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !