Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-11

Jharkhand Assembly Monsoon Session: लगातार हंगामे के कारण झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Jharkhand Assembly Monsoon Session: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. सदन में विपक्षी सदस्यों के लगातार विरोध और हंगामे के चलते कार्यवाही सामान्य तरीके से आगे नहीं बढ़ सकी. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र समाप्त करने की घोषणा कर दी.

कार्यवाही स्थगित करने से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने सदन के हालात पर दुख और नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि भारी मन से सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का निर्णय लेना पड़ रहा है.



अध्यक्ष ने विपक्ष के रवैये पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि सदन में लगातार हो रहे विरोध से यह स्पष्ट दिखाई देता है कि विपक्ष विधानसभा की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलने नहीं देना चाहता.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !