Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-11

Ranchi News: रांची में झारखंड बंद के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जमशेदपुर महानगर मंत्री अभिषेक कुमार हिरासत में

Ranchi News: रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को बीजेपी समेत कई राजनीतिक दलों ने झारखंड बंद का आह्वान किया. झारखंड बंद के समर्थन में जमशेदपुर से भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता रांची पहुंचे थे. बंद के दौरान पुलिस ने जमशेदपुर महानगर मंत्री अभिषेक कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया. 


जानकारी के अनुसार, झारखंड बंद के समर्थन में जमशेदपुर से ABVP के कई कार्यकर्ता रांची पहुंचे थे.  कार्यकर्ताओं का उद्देश्य बंद के समर्थन में प्रदर्शन करना और विभिन्न इलाकों में बंद को प्रभावी बनाना था. 


अभिषेक कुमार समेत कई गिरफ्तार

बंद के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ABVP जमशेदपुर महानगर मंत्री अभिषेक कुमार, अमन, कार्तिक झा समेत अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. पुलिस द्वारा सभी को गिरफ्तार किए जाने की बात सामने आई है. 


आगे की कार्रवाई पर नजर

छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुलाए गए झारखंड बंद के दौरान जमशेदपुर से रांची पहुंचे कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नजर है. हालांकि, गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं के खिलाफ किस धाराओं में कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !