Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-11

Jamshedpur News: परसुडीह में भाजपा का बंदी को लेकर प्रदर्शन, दुकानदारों से बंद का समर्थन करने की अपील

Jamshedpur: छात्रों पर लाठीचार्ज और JSSC-JPSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के विरोध में भाजपा परसुडीह मंडल की ओर से मंगलवार को बंदी का आह्वान किया गया। बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही परसुडीह क्षेत्र की सड़कों और बाजारों में सक्रिय रहे। कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों और व्यवसायियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध में सहयोग करने की अपील की।



भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने राज्य सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले युवाओं की समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए होना चाहिए। सुमित कुमार शर्मा ने JSSC और JPSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का भरोसा प्रभावित होता है। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।



कार्यकर्ताओं ने बाजारों में किया संपर्क
बंदी के दौरान भाजपा कार्यकर्ता अलग-अलग बाजारों में पहुंचे और दुकानदारों से बंद को समर्थन देने की अपील की। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने बंद को सफल बनाने में सहयोग देने वाले दुकानदारों, व्यवसायियों और आम लोगों के प्रति आभार जताया।



ये कार्यकर्ता रहे मौजूद
बंदी कार्यक्रम में विजय विश्वकर्मा, अशोक सिंहा, गिरजा दुबे, आरती ओझा, दीपक वर्णवाल, दुर्गा सेनापति, दीपक करवा, संजीव कुमार ठाकुर, कपिल शर्मा, दुलाल राय, बच्चू चक्रवर्ती, गोविंदो कर्मकार, पप्पू चक्रवर्ती समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !