Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-11

Jamshedpur News: सम्मान पत्र वितरण की मांग को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों का डीसी ऑफिस पर धरना, सरकार के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप

Jamshedpur News: झारखंड आंदोलनकारियों के बीच सम्मान पत्र और सम्मान राशि से जुड़े प्रमाण पत्रों का वितरण सुनिश्चित करने की मांग को लेकर मंगलवार को आंदोलनकारियों ने जमशेदपुर डीसी ऑफिस के मुख्य गेट के पास धरना दिया. आंदोलनकारियों ने प्रशासन से सरकार के निर्देश के अनुरूप सम्मान पत्रों का वितरण कराने की मांग की.

आंदोलनकारियों का कहना है कि गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सम्मान पत्र वितरण को लेकर आदेश जारी किया गया था. इसके बावजूद अब तक कई आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र और संबंधित प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया है. इसी मुद्दे को लेकर आंदोलनकारियों में नाराजगी है.

सरकार के आदेश के बाद भी प्रमाण पत्र नहीं मिलने का आरोप
आंदोलनकारियों की ओर से पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को दिए गए पत्र में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पत्र का हवाला दिया गया है. पत्र में बताया गया है कि विभाग ने 30 जुलाई 2025 के आदेश के आलोक में सम्मान पत्र वितरण करने का निर्देश दिया था.

आंदोलनकारियों का आरोप है कि आदेश जारी होने के बावजूद प्रमाण पत्र वितरण की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई. इसी को लेकर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने प्रशासन के सामने अपनी नाराजगी जताई है. आंदोलनकारियों ने प्रशासन से इस दिशा में जल्द पहल करने की मांग की है. उनका कहना है कि सम्मान पत्र केवल एक कागज नहीं, बल्कि झारखंड राज्य के गठन के लिए किए गए संघर्ष की सरकारी मान्यता का प्रतीक है.



आंदोलनकारियों का कहना है कि जब सरकार की ओर से सम्मान पत्र वितरण को लेकर आदेश जारी किया जा चुका है, तो फिर इसके क्रियान्वयन में देरी क्यों हो रही है. उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल पहल कर आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र उपलब्ध कराने की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !