Ranchi News: रांची में छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए आसपास के जिलों से पहुंचे छात्रों की सुरक्षित घर वापसी के लिए जिला प्रशासन ने विशेष परिवहन व्यवस्था की है. प्रशासन की ओर से रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद और गिरिडीह जाने वाले छात्रों के लिए बसें उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि बाहर से आए किसी भी छात्र को घर लौटने में परेशानी न हो.
बसों के साथ ड्राइवरों के मोबाइल नंबर भी जारी
जिला प्रशासन ने छात्रों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराई गई बसों के नंबर के साथ उनके ड्राइवरों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं. रामगढ़, हजारीबाग और अन्य निर्धारित रूट के लिए उपलब्ध बसों में JH01GJ5480 के ड्राइवर का नंबर 9110913935, JH01BQ9049 का 8709036227, JH01FD1051 का 7632069309, JH01EW9093 का 9798208660, JH01DP8393 का 9771611890, JH01DW5232 का 9546189388, JH01FA5855 का 8862818140, JH01FA5338 का 7479994308, JH01FU7346 का 6204213843 और JH01AV5082 का 6204020831 है.
धनबाद जाने वाले छात्रों के लिए भी बसें उपलब्ध
धनबाद जाने वाले छात्रों के लिए प्रशासन ने अलग से बसों की व्यवस्था की है. इनमें JH01DK4815 के ड्राइवर का मोबाइल नंबर 7209887996, JH01DK7314 का 9771555676, JH01DK8690 का 7091781702, JH01FA6089 का 9006749479 और JH01FY9514 का 9708185363 जारी किया गया है. छात्र जरूरत के अनुसार संबंधित बस चालक से संपर्क कर सकते हैं.
गिरिडीह के लिए पांच बसों की व्यवस्था
गिरिडीह जाने वाले छात्रों के लिए पांच बसें उपलब्ध कराई गई हैं. इनमें JH01AZ8244 के ड्राइवर का नंबर 9905414556, JH01AZ8251 का 8084222709, JH01FN6741 का 9204563137, JH01EJ3281 का 9204449827 और JH01FN1057 का 9931427191 है. इसके अलावा स्थानीय स्तर पर जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए रिजर्व बसों की भी व्यवस्था की गई है.
रिजर्व लोकल बसें भी रहेंगी उपलब्ध
रिजर्व लोकल बसों में JH01BY5936 के ड्राइवर का नंबर 6200429723, JH01BP4097 का 9798230459, JH01BQ2170 का 6205690592, JH01EZ2519 का 9801235556 और JH01EB8578 का 7631140679 जारी किया गया है. जिला प्रशासन ने कहा है कि छात्रों की सुरक्षा, सुविधा और सकुशल घर वापसी उसकी प्राथमिकता है. जरूरत पड़ने पर छात्र प्रशासन से संपर्क कर उपलब्ध परिवहन व्यवस्था का लाभ उठा सकते हैं और सुरक्षित तरीके से अपने घर लौट सकते हैं.