Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-11

Ranchi News : बड़गाईं जमीन घोटाला केस में आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह पर आरोप तय, दो आरोपियों पर बाकी

Ranchi News : बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़ा मामले में आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह के खिलाफ पीएमएलए की विशेष अदालत ने आरोप गठित कर दिया है। अदालत में आरोप पढ़कर सुनाए जाने के बाद विनोद कुमार सिंह ने आरोपों से इनकार किया। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ आरोप तय कर दिया।


14 आरोपियों पर पहले ही हो चुका है आरोप गठन

इस मामले में अब दो आरोपियों के खिलाफ आरोप गठन की प्रक्रिया बाकी है। इससे पहले जेएमएम नेता अंतू तिर्की समेत 14 आरोपियों के खिलाफ अदालत आरोप गठित कर चुकी है। अब विनोद कुमार सिंह के खिलाफ भी आरोप तय होने के बाद मामले की न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

बड़गाईं जमीन मामले में राजस्वकर्मी भानु प्रसाद प्रताप, अंतू तिर्की, बिजेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, मनोज कुमार यादव, कुमार राजश्री, राजकुमार पाहन, संजीत कुमार, विनोद कुमार सिंह, शेखर कुशवाहा, तापस घोष, मोहम्मद इरसाद अख्तर, अफसर अली, मोहम्मद सद्दाम हुसैन और मोहम्मद इरसाद समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।


ईडी ने की थी कई ठिकानों पर छापेमारी

बड़गाईं की जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने की थी। जांच के दौरान ईडी ने जेएमएम नेता अंतू तिर्की, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह और जमीन कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

चार्जशीट के बाद अब आरोप गठन की प्रक्रिया

जांच पूरी करने के बाद ईडी ने पीएमएलए की विशेष अदालत में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद अदालत में आरोप गठन की प्रक्रिया शुरू हुई। कई आरोपियों पर आरोप तय किए जा चुके हैं, जबकि दो आरोपियों के खिलाफ यह प्रक्रिया अभी बाकी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !