Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

JPSC JSSC Protest: JPSC-JSSC विवाद में बेकाबू हुआ छात्र आंदोलन, पुलिस ने चलाए वाटर कैनन और दागे 6 आंसू गैस के गोले; एक छात्र घायल

JPSC JSSC Protest: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन सोमवार को उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक दिया. छात्रों को पीछे हटाने के लिए पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और बाद में पुलिस ने छह राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े. कार्रवाई के दौरान एक छात्र के घायल होने की भी जानकारी है.

विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद सुबह से ही आंदोलन स्थल पर छात्रों की भीड़ जुटने लगी थी. प्रदर्शनकारी लगातार आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे. प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए रास्ते में कई जगह बैरिकेड लगाए थे, लेकिन छात्रों के अलग-अलग समूह इन अवरोधों को पार कर आगे बढ़ते रहे.

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार की. इसके बाद भी भीड़ के आगे बढ़ने की कोशिश जारी रही तो पुलिस ने छह आंसू गैस के गोले छोड़े. इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. इसी दौरान एक छात्र के घायल होने की बात सामने आई है.

छात्रों का यह आंदोलन JPSC और JSSC समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों से जुड़ा है. प्रदर्शनकारी परीक्षा व्यवस्था में बदलाव और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग कर रहे हैं. सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच इन मुद्दों पर बातचीत हो चुकी है, लेकिन कई अहम मांगों पर बात नहीं बन सकी. इसके बाद छात्रों ने विधानसभा घेराव का निर्णय लिया.

आंदोलन स्थल पहुंचे जयराम महतो
हंगामे के बीच डुमरी विधायक जयराम महतो भी छात्रों के बीच पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और आंदोलन को शांतिपूर्ण रखने की अपील की. जयराम महतो ने कहा कि छात्रों को उग्र रुख अपनाने से बचना चाहिए.



विधायक ने JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने की मांग का समर्थन करते हुए छात्रों के साथ संघर्ष जारी रखने की बात भी कही.

मांगों पर अड़े छात्र, प्रशासन की निगरानी बढ़ी
फिलहाल प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच गतिरोध बना हुआ है. छात्र विधानसभा की ओर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि पुलिस उन्हें रोकने में जुटी है. प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कायम रखी गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !