Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

Bollywood Movies 2026: Independence Day पर बॉक्स ऑफिस क्लैश, "बंटवारा 1947" और "आवारापन 2" में होगी सीधी टक्कर

Bollywood Movies 2026: स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दो बिल्कुल अलग जॉनर की फिल्मों की टक्कर होने जा रही है. आमिर खान प्रोडक्शंस की पीरियड ड्रामा "बंटवारा 1947" और विशेष फिल्म्स की डार्क एक्शन थ्रिलर "आवारापन 2" एक ही दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी."
बंटवारा 1947" में सनी देओल और प्रीति जिंटा की वापसी
 राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी "बंटवारा 1947" असगर वजाहत के नाटक "जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ई नई" पर आधारित है. फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा करीब दो दशक बाद साथ नजर आएंगे. कहानी विभाजन के दौर के लाहौर की है, जहां एक मुस्लिम दंपत्ति का सामना घर छोड़ने से इनकार करने वाली बुजुर्ग हिंदू महिला से होता है. शबाना आजमी इस भूमिका में हैं, जबकि फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान और गीत जावेद अख्तर ने दिए हैं.

"आवारापन 2" में 19 साल बाद लौटेंगे इमरान हाशमी
 2007 में आई चर्चित फिल्म "आवारापन" का सीक्वल 19 साल बाद सिनेमाघरों में आ रहा है. मुकेश भट्ट निर्मित और नितिन कक्कड़ निर्देशित इस फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर "शिवम पंडित" के किरदार में नजर आएंगे. आलिया को खोने के बाद टूट चुका शिवम स्ट्रीट फाइटर की जिंदगी जी रहा है, लेकिन अंडरवर्ल्ड और बदले की आग उसे फिर हथियार उठाने पर मजबूर कर देती है. फिल्म में दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में हैं.

शबाना आजमी के दो बिल्कुल अलग किरदार
 इस बॉक्स ऑफिस क्लैश की सबसे खास बात शबाना आजमी की मौजूदगी है. "बंटवारा 1947" में वह भावुक और बेसहारा बुजुर्ग महिला के किरदार में दिखेंगी, जबकि "आवारापन 2" में वह खतरनाक और क्रूर विलेन "नफीसा" का रोल निभा रही हैं. ऐसे में स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर दर्शकों के सामने एक तरफ इंसानियत और भावनाओं से जुड़ी पीरियड ड्रामा होगी, तो दूसरी तरफ डार्क एक्शन थ्रिलर.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !