Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-09

Hazaribagh News : ठगी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Hazaribagh News : पदमा ओपी पुलिस ने ठगी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिक्की सिंह, पिता सचिदानंद सिंह, निवासी गया रोड बरही, थाना बरही, जिला हजारीबाग के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पदमा ओपी थाना कांड में प्राथमिकी दर्ज है। आरोप है कि वह लोगों को झांसे में लेकर उनके साथ पैसे की ठगी किया करता था। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी, पहले से भी दर्ज हैं ठगी के मामले

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने आवास पर मौजूद है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पदमा ओपी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसके ठिकाने पर छापेमारी की और आरोपी बिक्की सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी ठगी के कई मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। छापेमारी दल में पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार, एसआई राजेश हाजरा तथा पदमा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !