Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-09

Jamshedpur News: परसुडीह के बंद मकान से लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस

Jamshedpur News: जमशेदपुर में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है. परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी नया बस्ती में एक मकान में चोरी हुई है. यह मकान पिछले 18 दिनों से बंद था. चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और करीब दो लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए.



पिता के निधन के बाद परिवार गया था सिवान

इस घटना का पता रविवार सुबह तब चला जब मकान मालकिन रिंकी कुमारी सिंह घर लौटीं. उनके पिता का 22 जुलाई को निधन हो गया था, जिसके बाद वे परिवार के साथ अंतिम संस्कार के लिए बिहार के सिवान गई थीं.

जब रिंकी कुमारी सिंह घर लौटीं, तो उन्होंने देखा कि घर के दोनों दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं. कमरे का सामान बिखरा था और अलमारी खुली पड़ी थी. जांच करने पर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले. जेवरात के खाली डिब्बे कमरे में बिखरे पड़े थे. इसके अलावा करीब दो लाख रुपये नकद भी चोरी हो गए.


जेवरात के साथ दो लाख नकद चोरी

रिंकी कुमारी सिंह के अनुसार, घर में महिला समूह, चिटफंड और पिता के इलाज से जुड़ी रकम भी रखी थी. उन्होंने कुल नुकसान 30 से 50 लाख रुपये के बीच होने की आशंका जताई है, हालांकि वास्तविक नुकसान जांच और सामान की सूची तैयार होने के बाद स्पष्ट होगा.


CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है. परिवार ने डॉग स्क्वायड की मदद लेने की मांग की है. पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की पहचान में जुटी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !