Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-08

Jamshedpur Crime News: निक्को पार्क के पास कार से धारदार हथियार बरामद, पांच युवक हिरासत में

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित निक्को पार्क के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार से धारदार हथियार बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने कार में सवार पांच युवकों को भी हिरासत में लिया. सभी को थाना ले जाकर पूछताछ की गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, पांचों युवक एक कार से निक्को पार्क के समीप पहुंचे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी युवक नशे की हालत में नजर आ रहे थे. कार का दरवाजा खोलकर तेज आवाज में गाना बजाया जा रहा था. युवकों की इस गतिविधि को लेकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी.

सूचना मिलने के बाद बिष्टुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार युवकों से पूछताछ शुरू की. इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली. तलाशी के दौरान सीट के नीचे से एक धारदार हथियार मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया.



हथियार मिलने के बाद पुलिस पांचों युवकों को अपने साथ थाना ले गई. फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उनके पास धारदार हथियार किस उद्देश्य से था. मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !