Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-08

Jamshedpur News: जमशेदपुर में स्वर्णरेखा और खरकई के जलस्तर में उतार-चढ़ाव, तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

Jamshedpur News:जमशेदपुर में मौसम के अचानक बदलते मिजाज ने स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. कभी तेज मूसलाधार बारिश तो कभी कड़क धूप के कारण शहर की जीवन रेखा कही जाने वाली स्वर्णरेखा और खरकई नदियों के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों (कैचमेंट एरिया) से आ रहे पानी के अनियमित बहाव की वजह से निचले और तटीय इलाकों में रहने वाली बड़ी आबादी पर एक बार फिर जलभराव और बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है.
केंद्रीय कार्यालय से रखी जा रही 24 घंटे नजर, हर 3 घंटे में रीडिंग
नदियों के उफान से संभावित खतरे को देखते हुए जल शक्ति मंत्रालय के कड़े निर्देशों पर जलस्तर की चौबीसों घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है. मानगो स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर बने केंद्रीय कार्यालय में विशेष गेज की सहायता से हर 3 घंटे में जलस्तर का सटीक आंकड़ा दर्ज किया जा रहा है. इस पूरी डेटा रिपोर्ट को केंद्रीय जल आयोग के त्वरित मूल्यांकन और समीक्षा के लिए भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय भेजा जा रहा है, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति का पहले से आकलन किया जा सके.

अचानक बढ़ सकता है पानी, अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन
मौसम वैज्ञानिकों और जल विशेषज्ञों का कहना है कि यदि ऊपरी पहाड़ी और कैचमेंट क्षेत्रों में अचानक भारी बारिश होती है, तो दोनों नदियों के जलस्तर में एकाएक भारी उछाल आ सकता है. इस खतरे को भांपते हुए पलामू और पूर्वी सिंहभूम क्षेत्र में जिला प्रशासन के साथ-साथ आपदा प्रबंधन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. प्रशासन के अनुसार, जैसे ही जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ेगा, तटीय बस्तियों में मुनादी कराकर अलर्ट जारी किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा सके
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !