Ranchi News : JPSC-JSSC मामले को लेकर सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच शनिवार को हुई बैठक खत्म हो गई। बैठक में छात्रों की मांगों और उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के बाद मंत्री सुदिव्य सोनू ने बताया कि बातचीत में NSUI, ACS और JCM छात्र संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आगे अन्य छात्र प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की जाएगी और उनकी राय ली जाएगी।

सरकार ने छात्रों, स्टेकहोल्डर्स और अन्य लोगों से सुझाव लेने के लिए jpsc.jssc.feedback@gmail.com ईमेल आईडी जारी की है। इस पर परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सुझाव सरकार को भेजे जा सकते हैं।
बैठक में छात्रों ने अपनी प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं। छात्रों के अनुसार, सरकार ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना है, लेकिन अभी तक मांगों पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
अंतिम फैसला नहीं होने तक आंदोलन जारी, अन्य छात्र प्रतिनिधियों से भी होगी बातचीत
छात्रों ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका आंदोलन समाप्त नहीं होगा। धरना और अनशन पहले की तरह जारी रहेगा। उनका कहना है कि सरकार की ओर से मांगों पर ठोस निर्णय लिए जाने के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। सरकार की ओर से संकेत दिया गया है कि छात्रों की मांगों पर आगे विस्तार से विचार किया जाएगा। आने वाले दिनों में अन्य छात्र संगठनों और प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत की जा सकती है। फिलहाल सरकार की ओर से सुझाव जुटाने और सभी पक्षों की राय जानने की प्रक्रिया जारी है।