Ranchi News : राजधानी में शांति व्यवस्था से जुड़े एक मामले में सदर अनुमंडल दंडाधिकारी (SDM) की अदालत ने 15 लोगों को नोटिस जारी किया है। मामला BNSS की धारा 126 के तहत दर्ज है। सभी संबंधित लोगों को 11 अगस्त को स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है।
5 अगस्त को नहीं पहुंचे संबंधित लोग, कोर्ट ने दोबारा जारी किया नोटिस
अदालत के दस्तावेज के अनुसार, पूजा कुमारी बनाम संजय कुमार चतुर्वेदी एवं अन्य मामले में प्रथम पक्ष की ओर से 21 जुलाई 2026 को धारा 126 के तहत कार्रवाई शुरू करने के लिए आवेदन दिया गया था। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों को 5 अगस्त को अदालत में उपस्थित होकर कारणपृच्छा दाखिल करने का निर्देश दिया गया था।
निर्धारित तारीख पर कोई भी संबंधित व्यक्ति अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद SDM कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी 15 लोगों को दोबारा नोटिस जारी किया। अब मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी।
नोटिस में संजय कुमार चतुर्वेदी, संजय कुमार विद्यार्थी, पवन रंजन चटर्जी, अमरेन्द्र कुमार झा, कृतत सिंह उर्फ कृतत नारायण सिंह, कृष्णा सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, फदी उल रिमान, रितेश रोशन उपाध्याय, शंकर कुमार शर्मा, जगदीश प्रसाद यादव, शशि, एमडी अफरोज और समा परवीन समेत 15 लोगों को द्वितीय पक्ष बनाया गया है।
अदालत ने कोतवाली थाना प्रभारी को सभी संबंधित लोगों तक नोटिस पहुंचाने और 11 अगस्त से पहले इसकी रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। सभी पक्षों को अगली सुनवाई में उपस्थित होकर अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया है।