Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-01

Tribal Society: आदिवासी समाज और शहीद वंशजों पर लाठीचार्ज से आक्रोशित जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

Tribal Society: जमशेदपुर साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में हूल दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शांतिपूर्ण ढंग से जुटे आदिवासी समाज के लोगों और शहीद सिदो-कान्हू के वंशजों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बर लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग से पूरे झारखंड में आक्रोश देखा जा रहा है।
इस घटना के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मंगलवार को साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर पर झारखंड सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस घटना को आदिवासी अस्मिता और शहीदों के बलिदान का अपमान बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हूल क्रांति, जो झारखंड की माटी का गौरव है, उसी के नायकों के वंशजों पर डंडे बरसाना और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने से रोकना राज्य सरकार की आदिवासी विरोधी चेहरे को उजागर करता है।

पुतला दहन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पुलिसिया कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे झारखंड के लिए काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि जो सरकार खुद को अबुआ सरकार कहती है, वही सरकार आज झारखंड की सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक गौरव को कुचलने पर उतारू है।
हूल क्रांति के नायकों को उनके ही गांव में श्रद्धा के दो फूल चढ़ाने से रोकना और उनके वंशजों पर लाठियां बरसाना सरकार की तानाशाही है। यह अबुआ सरकार भूल गई है कि हूल का उलगुलान सत्ता के अत्याचार के खिलाफ ही हुआ था, अब ऐसे अहंकारी सरकार के खिलाफ एक नया उलगुलान तय है। दिनेश कुमार ने राज्य सरकार से इस घटना के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने और आदिवासी समाज से माफी मांगने की बात कही।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !