Bistupur IMA Doctor Day Ceremany: जमशेदपुर में बिष्टुपुर के एक होटल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने कोविड काल में डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा को अविस्मरणीय बताते हुए समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
चिकित्सकों को मिला सम्मान:
कार्यक्रम में IMA के संरक्षक डॉ. बीआर मास्टर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।
मेधावी छात्रों को सम्मान:
चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एमजीएम मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को स्मृति पुरस्कारों से सम्मानित किया गया,डॉ. विनोद कुमार सिंह स्मृति पुरस्कार,लक्ष्मी कुमारी महतो (MBBS प्रथम वर्ष टॉपर) रिया सिंह (MBBS द्वितीय वर्ष टॉपर) डॉ. श्रीकृष्ण चौधरी स्मृति पुरस्कार, उत्कर्ष कुमार (फाइनल MBBS भाग-1 टॉपर)वैभवी सिंह एवं वंसुधारा वसंत (फाइनल MBBS भाग-2 टॉपर्स) पद्म हरि स्मृति पुरस्कार,आलोक कुमार (प्रथम वर्ष एनाटॉमी में सर्वश्रेष्ठ अंक)
उपस्थित गणमान्य कार्यक्रम में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, IMA अध्यक्ष डॉ. जीसी माझी, सचिव डॉ. सौरभ चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, एमजीएम प्रिंसिपल डॉ. दिवाकर हांसदा समेत सैकड़ों चिकित्सक शामिल हुए।
यह आयोजन डॉक्टरों की सेवा भावना और भावी चिकित्सकों की प्रतिभा को सम्मानित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम रहा।