Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Seraikela News: सरायकेला में थार और छोटा हाथी की टक्कर, 14 माह का मासूम घायल, केबिन में फंसे चालक को लोगों ने निकाला बाहर

Seraikela: सरायकेला के वृद्धाश्रम के समीप शुक्रवार को एक सड़क हादसे में थार और छोटा हाथी वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद छोटा हाथी वाहन का चालक अंदर फंस गया, जिसे बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

थार में सवार थे चार लोग, मासूम को आई हल्की चोट
जानकारी के अनुसार, सिनी-मोहितपुर की ओर से सरायकेला की तरफ आ रही थार (DL 1CAF 1650) में डी. तेजस प्रताप, उनकी बहन नेहा कुमारी, चालक पल्लव सिंह और 14 माह का मासूम शिवम सिंह, पिता आकाश सिंह सवार थे। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त छोटा हाथी वाहन का नंबर (JH 22J 0449) बताया गया है। टक्कर के दौरान 14 माह के शिवम सिंह को हल्की चोटें आईं।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद पत्रकार विजय कुमार साव और दशरथ प्रधान ने तत्परता दिखाते हुए घायल बच्चे को अपने वाहन से सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छोटा हाथी वाहन का चालक टक्कर के बाद अंदर फंस गया था, जिसे बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत की।

सड़क की खराब स्थिति पर उठे सवाल
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की स्थिति को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग की है। फिलहाल हादसे के कारणों और इसमें शामिल अन्य लोगों की स्थिति की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !