Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

CM Hemant Soren Student Policy: "छात्रों की बात-छात्रों के साथ" की सोच पर चलेगी सरकार, CM हेमंत सोरेन बोले:- शिक्षा में सुधार के लिए पूरे राज्य से लेंगे सुझाव

CM Hemant Soren Student Policy: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के युवाओं और छात्रों को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट करते हुए कहा है कि अब शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर "छात्रों की बात-छात्रों के साथ" की सोच के तहत आगे बढ़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और छात्रों की वास्तविक समस्याओं का व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्ध है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनकी सरकार केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि देशभर में छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक और ठोस पहल करना चाहती है. उनका मानना है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार तभी संभव है, जब निर्णय प्रक्रिया में छात्रों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित हो.

उन्होंने कहा कि केवल रांची के छात्रों की राय ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि राज्य के सभी जिलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं के सुझाव भी सरकार के लिए समान रूप से अहम हैं. इसी उद्देश्य से सरकार पूरे झारखंड के विद्यार्थियों से सुझाव और राय प्राप्त करेगी, ताकि भविष्य की नीतियां व्यापक, संतुलित और सभी क्षेत्रों की जरूरतों के अनुरूप तैयार की जा सकें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही झारखंड समेत देशभर के छात्रों, शिक्षाविदों और नीति-निर्माताओं के सुझाव एकत्र करेगी. इन सुझावों के आधार पर समयबद्ध तरीके से आवश्यक सुधार और सकारात्मक बदलाव लागू किए जाएंगे, ताकि शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और छात्र हितैषी बनाया जा सके.



हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार ने छात्रों को अपनी बात रखने के लिए सभी आवश्यक मंच उपलब्ध करा दिए हैं. सरकार छात्रों की समस्याओं को सुनना, समझना और उनका समाधान निकालना चाहती है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार का दरवाजा छात्रों और युवाओं के लिए हमेशा खुला है और उनकी बातों को पूरी गंभीरता के साथ सुना जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !