Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Baba Baidyanath Dham: बाबा बैद्यनाथ ने पूरी की मन्नत तो 2 माह की बेटी को डोली में लेकर दंडवत यात्रा पर निकले पिता, कांवरिया पथ पर बना आकर्षण

Baba Baidyanath Dham: भागलपुर के कच्ची कांवरिया पथ पर श्रावणी मेले के दौरान मुजफ्फरपुर निवासी मिथिलेश कुमार अपनी दो माह की बेटी को डोली में लेकर दंडवत यात्रा कर रहे हैं. पिछले वर्ष बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के दौरान उन्होंने बेटी की मनोकामना की थी और संकल्प लिया था कि बेटी होने पर उसे बाबा के दरबार तक दंडवत यात्रा के जरिए लेकर जाएंगे. इस साल मनोकामना पूरी होने के बाद वह अपना संकल्प निभा रहे हैं.


डोली में बच्ची की सुविधा का रखा खास ध्यान

मिथिलेश कुमार ने बताया कि उनके परिवार में पहले से एक बेटा है, लेकिन बेटी के जन्म के बाद परिवार पूरा हो गया. दो माह की बच्ची को यात्रा के दौरान परेशानी न हो, इसके लिए डोली में पंखे और लाइट की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही सोलर ऊर्जा से चलने वाली व्यवस्था भी लगाई गई है, ताकि बच्ची को रास्ते में सुविधा मिल सके.


श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण बनी अनोखी यात्रा

कच्ची कांवरिया पथ से गुजरते समय श्रद्धालु बच्ची को लेकर चल रही डोली को देखने के लिए रुक रहे हैं. लोग पिता की आस्था के साथ बेटी के प्रति उनके प्रेम की भी सराहना कर रहे हैं. मिथिलेश की यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ बेटियों के सम्मान और परिवार में उनके महत्व का सकारात्मक संदेश भी दे रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !