Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Seraikela Accident News: सरायकेला-चाईबासा मार्ग अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, कामाख्या बाबा की मौत, साथी गंभीर

Seraikela:  सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर भाजपा कार्यालय से कुछ दूरी पर पावरिमेल के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ज्योतिषी कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उनके साथी महेंद्र जामुदा (करीब 50 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।



कार में बैठते ही पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर
घटनाक्रम के अनुसार, कार में केवल दो लोग ही सवार थे। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान महेंद्र जामुदा शौच के लिए वाहन से बाहर निकले थे, जबकि कामाख्या बाबा गाड़ी के अंदर ही बैठे हुए थे। जैसे ही महेंद्र वापस लौटकर कार का दरवाजा खोलकर अंदर बैठने लगे, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि कामाख्या बाबा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।



घायल सदर अस्पताल में भर्ती, फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सरायकेला थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल महेंद्र जामुदा को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक कामाख्या बाबा के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, दुर्घटना को अंजाम देकर मौके से भाग निकले अज्ञात ट्रक और उसके चालक की धरपकड़ के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है।





WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !